पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल की मां ने सुरक्षाबलों से की यह मांग , कहा आदिल इस घटना में शामिल है तो उसे..

नई दिल्ली , 25/04/2025 1:57:24 PM
Anil Tamboli
पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल की मां ने सुरक्षाबलों से की यह मांग , कहा आदिल इस घटना में शामिल है तो उसे..

नई दिल्ली  25 अप्रैल 2025 - पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल की मां, शहजादा बानो, ने कहा है कि यदि उसका बेटा इस घटना में शामिल है, तो उसे एनकाउंटर कर देना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर आदिल का इस आतंकी हमले में कोई भूमिका है, तो सुरक्षा बलों को अधिकार है कि वे जो उचित समझें, करें. यदि उन्हें एनकाउंटर करना है, तो वे ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फोर्सेज को आदिल का एनकाउंटर उसी स्थान पर करना चाहिए था, यदि वह वहां मौजूद था।

शहजादा बानो ने बताया कि आदिल 2018 में यहां से चला गया और तब से उनका संपर्क नहीं हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि यदि आदिल जिंदा है, तो उसे आत्मसमर्पण करना चाहिए, क्योंकि उसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कल शाम सुरक्षा बल आए थे और उन्होंने मुझे एक तस्वीर दिखाई, लेकिन मैंने उन्हें स्पष्ट किया कि यह आदिल नहीं है।

आदिल हुसैन थोकर, जो दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का निवासी है जिसे मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है, जबकि पुलवामा जिले के त्राल निवासी आसिफ शेख पर भी हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद से सुरक्षाबल आतंकियों की खोज में सक्रिय हो गए हैं और कश्मीर में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.

गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान पहलगाम हमले में शामिल आदिल और एक अन्य आतंकवादी के घरों में विस्फोट हुआ। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बल लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों, आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख, के घरों में तलाशी ले रहे थे, तभी वहां रखे विस्फोटकों में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH