बड़ी खबर - भारतीय सेना के जवान को पाकिस्तानी सैनिकों ने पकड़ा , वापस लाने के प्रयास तेज

नई दिल्ली , 24-04-2025 11:13:14 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - भारतीय सेना के जवान को पाकिस्तानी सैनिकों ने पकड़ा , वापस लाने के प्रयास तेज

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2025 - भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। BSF के एक जवान को पाकिस्तानी सैनिकों ने पकड़ लिया है। पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से ये खबर आयी है। पाकिस्तानी मीडिया में BSF जवान की तस्वीर वायरल हुई है। जिसमें जवान की आंखों पर पट्टी बांधी गयी है। जवान का नाम पी.के. सिंह है। बताया जा रहा हैै की वे जीरो लाइन पार कर पाकिस्तानी सीमा में चले थे जिनको पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया। घटना के बाद दोनों देशों के बीच फ्लैग मीटिंग चल रही है और जवान को वापस लाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल पी.के. सिंह BSF की 182वीं बटालियन के साथ गेट नंबर 208/1 पर तैनात थे और भारतीय किसानों की फसल कटाई की निगरानी कर रहे थे। भीषण गर्मी के चलते वह छाया की तलाश में अनजाने में सीमा पार कर गए, जहां पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी सर्विस राइफल भी जब्त कर ली। घटना के तुरंत बाद भारत की सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाक रेंजर्स से संपर्क साधा और एक फ्लैग मीटिंग का आयोजन किया गया।दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी है।

 यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के चलते भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है। ऐसे में यह मामला दोनों देशों के लिए संवेदनशील बन गया है।

BSF सूत्रों के अनुसार, सीमा पर इस तरह की घटनाएं दुर्लभ नहीं हैं और गलती से सीमा पार होने की स्थिति में दोनों देशों के बीच इन्हें हल करने के लिए एक स्थापित प्रक्रिया मौजूद है। इसी प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल पी.के. सिंह की सुरक्षित वापसी के लिए वार्ताएं हो रही हैं। इस घटना को लेकर सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों में सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH