छत्तीसगढ़ - होने वाले पति को रास्ते से हटाने युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर रची शाजिश , फिर हुआ यह..

दुर्ग , 21-04-2025 1:06:54 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - होने वाले पति को रास्ते से हटाने युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर रची शाजिश , फिर हुआ यह..

दुर्ग 21 अप्रैल 2025 - दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर का अपहरण कराने की साजिश रच डाली। हालांकि मंगेतर मौका मिलते ही अपहरणकर्ताओं की गिरफ्त से भाग निकला। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती सहित तीन आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 18 अप्रैल की रात की है, जब टोकेश साहू अपने दोस्त भूपेंद्र यादव के साथ भिलाई से जामुल की ओर बाईक से जा रहा था। जैसे ही दोनों बोगदा पुलिया के पास पहुंचे, तभी एक कार में सवार 3-4 युवक उनकी बाइक के पास आकर रुके। और टोकेश साहू जबरन कार में बैठाकर बेमेतरा की ओर रवाना हो गए। हालांकि, बेमेतरा पहुंचने पर टोकेश किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला।

घटना के बाद भूपेंद्र यादव की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर अपहरण में इस्तेमाल हुई कार की पहचान की गई और मुख्य आरोपी दुर्गेश साहू को नागपुर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह हेमकुमारी साहू उर्फ हेमा से प्रेम करता है, जिसकी शादी टोकेश साहू से तय हुई थी। हेमा इस शादी से खुश नहीं थी और उसने अपने मंगेतर टोकेश का बायोडाटा और फोटो अपने प्रेमी दुर्गेश को भेज दिए। इसके बाद दुर्गेश ने अपने सहयोगी अमित वर्मा उर्फ राजा और बंटी के साथ नागपुर से क्रेटा कार में जामुल पहुंचकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने इस साजिश में शामिल तीनों आरोपियों हेमकुमारी साहू, दुर्गेश साहू और अमित वर्मा उर्फ राजा को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। चौथा आरोपी बंटी अभी भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ - होने वाले पति को रास्ते से हटाने युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर रची शाजिश , फिर हुआ यह..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम

कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़

छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, ठेकेदार के साथ पत्नी के भाग जाने से था परेशान

रात को भतीजी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाया चाचा,  सुबह भतीजी के साथ हुआ फरार, सदमे में पिता ने उठाया यह कदम..

बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार ट्राली से टकराई, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 06 सटोरिये गिरफ्तार, ढाई करोड़ का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहे है कहर, पारा हुआ 44 डिग्री के पार, जाने क्या कहते है मौसम विज्ञानी

छत्तीसगढ़ - भाजपा के टिफिन बैठक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के टिफिन से कुछ ऐसा निकला कि..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH