अगले 24 घंटे के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 05 अप्रैल 2025 दिन शनिवार..

मौसम , 04/04/2025 7:39:01 PM
Anil Tamboli
अगले 24 घंटे के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 05 अप्रैल 2025 दिन शनिवार..

रायपुर 05 अप्रैल 2025 - राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम ने करवट ले ली है. पिछले कुछ दिनों से आसमान में छाए बादलों और कहीं-कहीं हो रही बारिश का असर अब रायपुर में भी साफ नजर आने लगा है. बीते पांच दिनों में दिन का तापमान करीब 8 डिग्री तक गिर चुका है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अभी उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे ओडिशा के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है. इस सिस्टम के कारण समुद्र से लगातार नमी आ रही है, जिससे वातावरण में ठंडक बनी हुई है. शुक्रवार को भी राजधानी में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. बस्तर के नांगुर में 10 मिमी बारिश हुई, जबकि बिलासपुर में 1.6 मिमी और जगदलपुर में हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई. पेंड्रारोड में भी गुरुवार को हल्की बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

फिलहाल, मौसम ठंडा बना रहने की संभावना है और अप्रैल के पहले सप्ताह तक गर्मी से राहत बनी रहेगी. हालांकि रविवार के बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ फिर से गर्मी महसूस हो सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH