LPG सिलेंडरों की कीमत में भारी कमी , अब इतने रुपये में मिलेगी गैस सिलेंडर

नई दिल्ली , 01/04/2025 5:40:52 AM
Anil Tamboli
LPG सिलेंडरों की कीमत में भारी कमी , अब इतने रुपये में मिलेगी गैस सिलेंडर

नई दिल्ली 01 अप्रैल 2025 - नवरात्रि के बीच तेल कंपनियों ने बड़ी राहत दी है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को LPG सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये की कटौती की है। इससे फूड और कुकिंग बिजनेस वाले व्यवसायियों को राहत मिलेगी।

राजधानी दिल्ली में अब एक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,762 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये लगातार 11 महीना है जब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद मुंबई में 19 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर की कीमत 1,714.50 रुपये (पहले 1,755.50 रुपये), कोलकाता में 1,872 रुपये (पहले 1,913 रुपये) और चेन्नई में 1,924.50 रुपये (पहले 1,965.50 रुपये) हो गया है।

बता दें कि क्रूड ऑयल की ग्लोबल प्राइस और अन्य बाजार कारकों के आधार पर भारत में भी ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को तेल और गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं। पिछले महीने ही, 1 मार्च 2025 को तेल कंपनियों ने प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी की थी। यह बढ़ोतरी फरवरी में 7 रुपये की कटौती के बाद हुई थी, जो बाजार में चल रही अस्थिरता को दर्शाती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH