फिर बदला मौसम का मिजाज , तेज बारिश के साथ होगी बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली , 27/03/2025 2:27:30 PM
Anil Tamboli
फिर बदला मौसम का मिजाज , तेज बारिश के साथ होगी बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली 27 मार्च 2025 - हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में आज बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदान और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में तेज तूफान और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। इन क्षेत्रों में आज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, कल से प्रदेश भर में मौसम साफ हो जाएगा और अगले पांच दिन तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश से पहले प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भारी उछाल देखने को मिला है।

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा हो गया है। बिलासपुर का तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री ज्यादा, यानी 34.6 डिग्री सेल्सियस, शिमला का तापमान 23.0 डिग्री (5.6 डिग्री ज्यादा), सुंदरनगर का तापमान 32.2 डिग्री (5.6 डिग्री ज्यादा) और सोलन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस (नॉर्मल से 5.7 डिग्री ज्यादा) दर्ज किया गया है।

मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश में अच्छी बारिश-बर्फबारी हुई थी, लेकिन दूसरे और तीसरे सप्ताह में मौसम सूखा रहा। इस वजह से 26 मार्च तक प्रदेश में सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश-बर्फबारी हुई है। सामान्य रूप से मार्च में 100.9 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार केवल 75.7 मिलीमीटर बारिश हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH