अगले 24 घंटे के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 25 मार्च 2025 दिन मंगलवार

मौसम , 24/03/2025 8:07:04 PM
Anil Tamboli
अगले 24 घंटे के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 25 मार्च 2025 दिन मंगलवार

रायपुर 25 मार्च 2025 - लगातार आंख मिचौली खेल रहे मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है। IMD की पूर्वानुमान रिपोर्ट ने मंगलवार के मौसम से जुड़े अपडेट साझा किए हैं। इसके तहत तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में काले बादल छाने, तो वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। वहीं यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत के अन्य कई राज्यों में ‘हीटवेव’ को लेकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

दिल्ली में सामान्य की तुलना में ज्यादा गर्म हो सकता है, क्योंकि यहां तापमान बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत आस पास के कुछ इलाकों में काले बादल छाए नजर आ सकते हैं। इस दौरान दिन में एकाद-बार हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में स्थित जोशीमठ, केदारनाथ, गंगोत्री, चंपावत, यमुनोत्री, तपोवन, रुद्रप्रयाग जैसे इलाकों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

IMD ने एहतियात के तौर पर उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में रहने वाले लोगों को ‘हीटवेव’ से अलर्ट रहने को कहा है। यूपी की बात करें तो पूर्वांचल में गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, वाराणसी आदि जैसे जिलों में हीटवेव महसूस किया जा सकता है। वहीं पश्चिम में स्थित गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद आदि जैसे जिलों में भी ‘हीटवेव’ से लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ सकती है।

यूपी से इतर राजस्थान के लगभग सभी जिलों में हीटवेव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। कोटा, बारां, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, उदयपुर जैसे जिलों में जाने वाले पर्टयकों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि वे हीटवेव की ज़द में न आएं। उत्तर भारत में स्थित मध्य प्रदेश की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है। बुंदेलखंड से लेकर तराई तक के बेल्ट मे हीटवेव को लेकर सावधानी बरतने की अपील की गई है। टीकमगढ, छतरपुर, पन्ना, भिण्ड का इलाका हो, या भोपाल, इंदौर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, कल्याणपुर, छिंदवाड़ा का। चहुंओर लोगों से हीटवेव से बचने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH