सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 10 नेपाली महिला सहित 23 लोग मिले संदिग्ध हालत में

नई दिल्ली , 23/03/2025 6:53:38 PM
Anil Tamboli
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 10 नेपाली महिला सहित 23 लोग मिले संदिग्ध हालत में

नई दिल्ली 24 मार्च 2025 - दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन नाबालिग तथा 10 नेपाली नागरिकों समेत 23 महिलाओं को बचाया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पहाड़गंज पुलिस थाना, श्रद्धानंद मार्ग पुलिस चौकी और हिम्मतगढ़ पुलिस चौकी की टीम के संयुक्त अभियान में मानव तस्करी में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सूचनाओं और निगरानी के आधार पर, पुलिस ने अवैध धंधे में शामिल प्रमुख स्थानों की पहचान की। आरोपी पश्चिम बंगाल, नेपाल और अन्य राज्यों से महिलाओं को झूठे दावे कर कथित तौर पर बहला-फुसलाकर लाते थे और उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे।

उन्होंने बताया कि उन्हें पहाड़गंज मुख्य बाजार क्षेत्र के एक कमरे में रखा गया था और उन्हें विभिन्न होटलों में भेजा जाता था। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी से पहले, टीम ने निगरानी की और संदिग्ध स्थानों पर फर्जी ग्राहक बनाकर भेजे अवैध गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद, टीम ने होटलों समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। पीड़ितों को स्कूटर पर अलग-अलग स्थानों पर ले जाते हुए पाया गया।

टीम ने तीन नाबालिगों समेत 23 महिलाओं को बचाया और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।’’ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नूरशेद आलम (21), मोहम्मद राहुल आलम (22), अब्दुल मन्नान (30), तौसीफ रेक्सा, शमीम आलम (29), मोहम्मद जरुल (26) और मोनिश (26) के रूप में हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH