मोमोज बनाने वाली फ़ैक्ट्री में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर और 50 किलो खराब चिकन

नई दिल्ली , 18/03/2025 4:55:06 PM
Anil Tamboli
मोमोज बनाने वाली फ़ैक्ट्री में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर और 50 किलो खराब चिकन

नई दिल्ली 18 मार्च 2025 - अगर आप भी मोमोज़ और स्प्रिंग रोल खाने के शौकीन हैं तो जरा सावधान हो जाएं। ऐसा न हो कि जो मोमोज़ आप बड़े चाव से खा रहे हैं, वह आपकी जान पर भारी पड़ जाए। हाल में एक ऐसा ही मामला पंजाब के मोहाली के मटौर से सामने आया है। जहां एक मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने वाली फैक्ट्री में बेहद ही गंदगी के बीच उन्हें तैयार किया जा रहा था।

फैक्ट्री का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हेल्थ विभाग की एक टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। जब फैक्ट्री की जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जहां फैक्ट्री के अंदर फ्रिज में एक कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला। साथ ही बर्तनों में कुछ जानवरों के मांस भी मिले हैं। कुत्ते के शरीर का हिस्सा गायब है। सिर को वेटरनरी डिपार्टमेंट को जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा फैक्ट्री में सड़ी-गली बंद गोभी और 50 किलो के करीब खराब चिकन भी मिला जिसे तत्काल नष्ट किया गया।

इस फैक्ट्री में मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाकर कई जगह सप्लाई किए जाते थे। चेकिंग के बाद हेल्थ टीम ने फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए खराब खाद्य सामग्री को नष्ट किया। खाद्य सामग्री के सैंपल को जांच के लिए भेजा, जिसकी जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी। नियमों की उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए और उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH