छत्तीसगढ़ - जिलाध्यक्ष सहित 03 लोग गिरफ्तार , अब तक 191 लोगो की हो चुकी है गिरफ्तारी

बलौदा बाजार , 18-03-2025 8:55:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिलाध्यक्ष सहित 03 लोग गिरफ्तार , अब तक 191 लोगो की हो चुकी है गिरफ्तारी

बलौदाबाजार 18 मार्च 2025 - कलेक्टर कार्यालय में 10 जून 2024 को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में आम आदमी पार्टी का जिलाध्यक्ष भुनेश्वर डहरिया भी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की है।

ASP अभिषेक सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक 191 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से कई को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। पुलिस अभी भी अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बता दे कि 15-16 मई 2024 की रात गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के पूज्य जैतखाम में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। इस घटना के बाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश था और वे न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। गृह मंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा भी की थी। इसके बावजूद 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया, जो बाद में हिंसक हो गया।

उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया, जिससे सरकारी संपत्तियों को करीब 12.53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। प्रशासन ने अब तक इस मामले में 43 प्रकरणों में 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, और अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपी में दीपक धृतलहरे (32) निवासी दशरमा सुशील बंजारे (32) निवासी भाटागांव और भुवनेश्वर सिंह डहरिया (27) निवासी गार्डन चौक, बलौदाबाजार शामिल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH