छत्तीसगढ़ - एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक सस्पेंड , SP ने की कार्यवाही

दुर्ग , 12/03/2025 5:55:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक सस्पेंड , SP ने की कार्यवाही

दुर्ग 12 मार्च 2025 - SP जितेन्द्र शुक्ला ने NDPS एक्ट में लापरवाही करने वाले प्रधान आरक्षक और आरक्षक को निलंबित कर दिया वही युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले जामुल थाने के आरक्षक तरुण देशलहरे के खिलाफ धारा 296, 115,(2), 351(2) BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने प्रकरण दर्ज होने के बाद आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दरअसल रायपुर एटीएस , दुर्ग एसीसीयू और कुहारी पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बागबहरा से गांजा लेकर आरोपी दुर्ग उरला में खपाने निकले थे। इस मामले में ATS ने ACCU के दो आरक्षकों के खिलाफ शिकायत की। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने प्रथम दृष्टया कदाचरण प्रदर्शित किए जाने की कृत्य के लिए प्रधान आरक्षक शगीर अहमद और आरक्षक अजय गहलोत को निलंबित कर दिया है। इन्हें निलंबित अवधि तक जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

इसी तरह उतई थाना अंतर्गत रहने वाली 32 वर्षीय युवती ने जामुल थाने में शिकायत की थी। जामुल में पदस्थ आरक्षक तरुण देशलहरे ने उसके साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की। जामुल पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। प्रकरण दर्ज होने के बाद SP जितेन्द्र शुक्ला ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड

छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस

छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..

छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द

छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH