महिला आरक्षक के साथ रेप , फ्लैट में सहकर्मी आरक्षक ने दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली , 09/03/2025 3:14:10 PM
Anil Tamboli
महिला आरक्षक के साथ रेप , फ्लैट में सहकर्मी आरक्षक ने दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली 09 मार्च 2025 - राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में दिल्ली पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल ने विभाग के ही एक कॉन्स्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर वजीराबाद थाने में शुक्रवार को आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल रंजना (परिवर्तित नाम) रोहतक की रहने वाली है। उसकी शादी दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल से हुई थी। 2018 में पति की मौत के बाद वर्ष 2019 में उसे दिल्ली पुलिस में बतौर कॉन्स्टेबल अनुकंपा नियुक्ति मिली। FIR के अनुसार, वर्ष 2022 में आईपीएल मैच की ड्यूटी के दौरान पीड़िता की मुलाकात रोहतक के ही रहने वाले कॉन्स्टेबल मोनू से हुई। मोनू सिक्योरिटी लाइन में तैनात था। एक ही इलाके के होने के कारण उन दोनों में बातचीत होने लगी।

पीड़िता ने बताया कि बीते साल दिसंबर में वह अपनी सहेली और उसके पति के साथ फिल्म देखने गई थी। उनके साथ कॉन्स्टेबल मोनू भी था। फिल्म देखने के बाद मोनू भी पीड़िता के वजीराबाद स्थित फ्लैट पर आ गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि फरवरी में जब वह गर्भवती हो गई तो उसने इसकी जानकारी मोनू को दी। जिस पर मोनू ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता ने मोनू के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल का मेडिकल कराने के बाद उसका बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH