भाभी के साथ देवर का था अवैध संबंध , अवैध रिश्ते से परेशान पत्नी ने थाने में लगाई मदद की गुहार , फिर हुआ यह चमत्कार ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाभी के साथ देवर का था अवैध संबंध , अवैध रिश्ते से परेशान पत्नी ने थाने में लगाई मदद की गुहार , फिर हुआ यह चमत्कार ,,
गाजियाबाद 22 नवम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश में महिलाओं व युवतियों के सुरक्षा के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना 'मिशन नारी शक्ति' रंग लाने लगी है। एक ओर जहां महिलाओं को डराने और शताने वालों में इसका खौफ भी दिखने लगा है तो वहीं दूसरी ओर लड़कियां मिशन शक्ति के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क में अपनी शिकायतें ले कर पहुंच रही हैं।

ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद जिले के मसूरी थाने में आया जब एक दंपत्ति के बीच आपसी विवाद का मामला गरमा गया था और मामला घर टूटने तक पहुंच गया था। जिसे मिशन शक्ति हेल्पडेस्क ने बड़ी ही खूबसूरती से दंपत्ति को समझा-बुझाकर उनके झगड़े को शांत कराया और दोनों को खुशी-खुशी घर साथ रहने का मौका दिया।
 
एसएचओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके पति का अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध चल रहा है । जिस कारण उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट एवं विवाद करता रहता है और उसे घर से भगाने की धमकी भी देने लगा है। 

शिकायती पत्र के प्राप्त होने के उपरांत महिला के पति का नंबर लेकर उसे थाने बुलाया गया और पति ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा और मैं यहां से अपना कमरा चेंज कर दूसरी जगह अपने परिवार और पत्नी के साथ रहने लगूँगा। 

पति पत्नी के इस विवाद पर विराम तो लगा ही साथ ही दंपत्ति का उजड़ा हुआ परिवार फिर से जुड़ गया दंपत्ति द्वारा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की जमकर तारीफ करते हुए कहा गया कि पुलिस ने आज हमारे टूटे हुए परिवार को जोड़कर हमें दीपावली का तोहफा दिया है। हम तहेदिल से सभी पुलिस वालों का आभार व्यक्त करते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH