छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में हारे हुए प्रत्याशियों ने किया जमकर हंगामा , कहा बड़े नेता,,

दुर्ग , 20/02/2025 12:22:44 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में हारे हुए प्रत्याशियों ने किया जमकर हंगामा , कहा बड़े नेता,,

दुर्ग 20 फरवरी 2025 - दुर्ग नगर निगम में भाजपा की मेयर और ज्यादातर पार्षदों की जीत हुई है। हार के बाद कांग्रेस भवन में बैठक बुलाई गई। जिसमें हारे प्रत्याशियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने 'बड़े नेता शर्म करो, चुल्लू भर पानी में डूब मरो' लिखा पोस्टर लहराया। 

दरअसल, कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशी के लिए प्रेमलता साहू को मैदान में उतारा था। लेकिन प्रेमलता साहू को मात्र 40 हजार वोट ही मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार अलका बाघमार ने उन्हें 68 हजार वोटों से हराया। वहीं, 60 वार्डों केवल 12 कांग्रेस पार्षद ही जीत सके। यह हार कांग्रेस के लिए एक बड़ी हार बताई जा रही है, क्योंकि दुर्ग कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ माना जाता है।

चुनाव में इस करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए हैं। वे कांग्रेस भवन बड़ी संख्या में पहुंचे और वहां 15-20 मिनट तक जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि, बड़े नेताओं ने कमजोर प्रत्याशियों को टिकट दिया। साथ ही चुनाव में उनका साथ भी नहीं दिया। इससे पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। विरोध के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लहराकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कड़ी आलोचना की। पोस्टर में साफ लिखा था कि “बड़े नेता शर्म करो, चुल्लू भर पानी में डूब मरो”। 

इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता एस.के. प्रसाद ने भी संगठन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह हार पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। अब नेताओं को हटाकर युवाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है। वरिष्ठ नेताओं की गुटबाजी और कमजोर रणनीति के कारण दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति इतनी खराब हो गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH