टी वी सुधरवाने के लिए मैकेनिक को बुलाना महिला डॉक्टर को पड़ा भारी , टी वी मैकेनिक ने किया महिला डॉक्टर के साथ ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
टी वी सुधरवाने के लिए मैकेनिक को बुलाना महिला डॉक्टर को पड़ा भारी , टी वी मैकेनिक ने किया महिला डॉक्टर के साथ ,,
आगरा 21 नवम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के आगरा में महिला डॉक्टर निशा सिंघल की हत्या करने वाले आरोपी का पता पुलिस ने 06 घंटे के अंदर लगा लिया. बताया जा रहा है कि कमला नगर इलाके में बीते शुक्रवार की शाम को महिला डॉक्टर निशा सिंघल की घर में घुस कर हत्या कर लूट-पाट को अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी शुभम पाठक को आधी रात 12:30 बजे कालिंदी विहार के 100 फुटा रोड पर गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने उसके दाएं पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार किया. आरोपी शुभम के पास से लूटे हुए जेवरात और पैसे भी बरामद हुए हैं।

आगरा के सिटी एसपी ने शुक्रवार शाम को मीडिया को दिए गए बयान में कहा की कमला नगर के कावेरी कुंज में रहने वाले सर्जन डॉ. अजय सिंघल की 38 वर्षीय पत्नी डॉक्टर निशा सिंघल डेंटिस्ट थीं. शाम को चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ने टीवी ठीक कराने के लिए रिपेयरिंग ब्वॉय को फोन किया था. शुभम नाम का युवक टीवी ठीक करने मौके पर पहुंचा था. घटना के बाद से ही पुलिस को उस पर शक था. 

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम वारदात के वक्त निशा सिंघल का बेटा और बेटी घर में ही मौजूद थे. निशा काफी देर तक घायल अवस्था में पड़ी रहीं. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने निशा को अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

हत्यारा डॉक्टर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी निकाल कर ले गया था. इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं. जिसके बाद शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH