बेटी पैदा होने पर आरक्षक ने 03 माह की बच्ची के साथ पत्नी को निकाला घर से , आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटी पैदा होने पर आरक्षक ने 03 माह की बच्ची के साथ पत्नी को निकाला घर से , आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज ,,
अलीगढ़ 21 नवम्बर 2020 - बेटी शब्द अपने आप में एक बहुत ही प्यारा शब्द है। कहते हैं जिस घर में बेटी होती है वहां लक्ष्मी जी का वास होता है। बेटा अगर सोना है तो बेटी हीरा होती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 

जहां एक बेरहम सिपाही ने मारपीट कर अपनी पत्नी को घर से इसलिए निकाल दिया क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया। इतना ही नहीं बेटी पैदा होने के बाद से ही वह कई दिनों तक पत्नी को भूखा भी रखता था। 

03 माह की बच्ची के साथ पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंच मदद की गुहार लगाई है। दरअसल राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली साधना उम्र लगभग 24 वर्ष की शादी 02 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से उत्तरप्रदेश में तैनात नीरज नामक पुलिसकर्मी से बड़े ही धूमधाम से आगरा में हुई थी। शादी के बाद दोनों ही पति पत्नी खुश रह रहे थे। 

03 माह पहले साधना ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होते ही बेरहम सिपाही ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के भाई का आरोप है कि सिपाही कई दिन बहन को भूखा प्यासा रखता था। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि वह सिर्फ यही कहता था कि बेटी क्यों पैदा हुई, बेटा क्यों नहीं हुआ। इसी के चलते टॉर्चर करने के बाद पत्नी को घर से भगा दिया। 

बता दें सिपाही नीरज की तैनाती क्वार्सी थाना इलाके के इसनपुर पुलिस चौकी पर है। फरियाद को लेकर पीड़ित महिला परिजनों के साथ आज एसएससी मुनिराज के कार्यालय पहुंची। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष क्वारसी को सिपाही के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH