62 साल के बुजुर्ग ने चार महीने तक नाबालिग से किया रेप , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

नई दिल्ली , 10/02/2025 5:48:04 PM
Anil Tamboli
62 साल के बुजुर्ग ने चार महीने तक नाबालिग से किया रेप , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

नई दिल्ली 10 फरवरी 2025 - दिल्ली में 62 वर्षीय व्यक्ति को नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अधेड़ ने चार माह तक नाबालिग के साथ गंदी हरकत की। इसका खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह पूरा मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सरोजिनी नगर का है। 

पुलिस को 6 फरवरी को अस्पताल से सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की को भर्ती कराया गया है, जो गर्भवती पाई गई। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम हॉस्पिटल पहुंची और डॉक्टरों से जानकारी ली। जांच अधिकारी ने पीड़िता से मुलाकात की, जिसने शुरू में दावा किया कि वह एक साल से एक लड़के के साथ सहमति से संबंध में थी। हालांकि बाद में उसका यह बयान झूठा निकला। पुलिस को लड़की ने बताया कि वह सरोजिनी नगर में अपनी मां और भाई के साथ रहती है। उसकी मां नौकरानी के रूप में काम करती है और उसका भाई सुरक्षा गार्ड का काम करता है। 

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले उसके पड़ोसी ने उसे दुकान से सामान लाने के बहाने उसे अपने कमरे में बुलाया। जहां उसके साथ यौन संबंध बनाए और धमकी भी दी। आरोपी की धमकी से लड़की डर गई। इसलिए नाबालिग ने शुरू में डॉक्टरों को झूठा बयान दिया था। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। घटना के बाद सरोजिनी नगर पुलिस अलर्ट हुई और BNS और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH