छत्तीसगढ़ - चुनाव प्रचार के दौरान हार्ट अटैक से सरपंच प्रत्यासी की मौत , गाँव मे पसरा सन्नाटा

कोरबा , 08-02-2025 5:02:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चुनाव प्रचार के दौरान हार्ट अटैक से सरपंच प्रत्यासी की मौत , गाँव मे पसरा सन्नाटा

कोरबा 08 फरवरी 2025 - कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई। मृत प्रत्याशी दो बार सरपंच रह चुके थे और पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह चौथी बार चुनाव मैदान में उतरे थे। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है। 

हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धतूरा निवासी बुधवार सिंह लंबे समय से गांव की राजनीति में सक्रिय है वर्ष 2005 में उनकी पत्नी गांव की सरपंच थी। वर्ष 2010 में बुधवार सिंह पहली बार सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2015 में भी ग्राम पंचायत धतूरा में सरपंच निर्वाचित हुए। फिर से उन्होंने सरपंच के रूप में 5 साल काम किया। वर्ष 2020 में ग्राम पंचायत धतूरा में सरपंच के रूप में फिर से बुधवार सिंह ने चुनाव लड़ा पर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

इसके बाद वर्ष 2025 में फिर से बुधवार सिंह ने सरपंच प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा और चुनाव लड़ रहे थे। गांव में वह लगातार अपना प्रचार कर रहे थे। घर-घर जाकर उनका प्रचार अभियान जारी था। प्रचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने बुधवार सिंह को जिला अस्पताल कोरबा पहुंचाया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बुधवार सिंह के बीपी हाई होने की बात कही और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार सिंह की मौत से गांव में दुख का माहौल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH