छत्तीसगढ़ - डिलीवरी के बाद बदल गया बच्चा , हिन्दू का बच्चा मुस्लिम के घर तो मुस्लिम का बच्चा हिन्दू घर पंहुचा , अब होगा DNA टेस्ट

दुर्ग , 04/02/2025 2:20:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - डिलीवरी के बाद बदल गया बच्चा , हिन्दू का बच्चा मुस्लिम के घर तो मुस्लिम का बच्चा हिन्दू घर पंहुचा , अब होगा DNA टेस्ट

दुर्ग 04 फरवरी 2025 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जिला अस्पताल की लापरवाही के कारण दो परिवारों की जिंदगी में उथल-पुथल मच गया है। जिला अस्पताल में एक ही दिन कुछ समय के अंतराल में जन्मे दो बच्चे अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही से बदल गए। इसका खुलासा एक हफ्ते बाद हुआ। अब मामले की जांच के लिए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जांच टीम बनाई है और दोनों बच्चे के डीएनए टेस्ट कराने की बात कही जा रही है।

दरअसल, 23 जनवरी को दुर्ग निवासी शबाना कुरैशी पति अल्ताफ कुरैशी और भिलाई निवासी साधना सिंह पति शैलेंद्र सिंह की डिलीवरी हुई। दोनों को बेटा पैदा हुआ। एक बच्चे का जन्म दोपहर 1.25 बजे और दूसरे बच्चे का जन्म 9 मिनट बाद 1.34 बजे हुआ। पहचान के लिए दोनों बच्चों के हाथ में उनकी मां के नाम का टैग पहनाया गया। इसी प्रक्रिया के तहत दोनों नवजातों की जन्म के बाद उनकी माताओं के साथ फोटो भी ली गई। इसके बाद नर्स ने बच्चों को उनकी माताओं को सौंप दिया। बच्चों को माताओं को सौंपते समय चूक हो गई। 

साधना के बच्चे को शबाना को और शबाना के बच्चे को साधना को सौंप दिया गया। फिर दोनों का डिस्चार्ज हो गया। इस तरह हिंदू का बच्चा मुस्लिम के घर और मुस्लिम का बच्चा हिंदू के घर जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनों ही बच्चों के नाम इंग्लिश में लिखे थे जिसकी वजह से गलती हो गई। मेडिकल स्टाफ शबाना और साधना के नाम में कन्फ्यूज हो गया। 

इस घटना का खुलासा एक हफ़्ते बाद तब हुआ जब शबाना टांका खुलवाने अस्पताल गई। शबाना के जेठ अजहर कुरैशी ने बताया 21 जनवरी को यहां एडमिट किया गया था। एक फरवरी को टांका खुलवाने गए तब अचानक बच्चे के हाथ में लगे टैग पर नजर पड़ी। जिसमें साधना लिखा हुआ था। तब पता चला कि हमारे पास जो बच्चा है वह साधना का बच्चा है। उसके बाद अस्पताल में दिखाया तो ड्यूटी के दौरान उपस्थित डॉक्टर ने उस दिन की फोटो को चेक किया। तब साफ हुआ कि बच्चे बादल गए हैं। 

अजहर कुरैशी ने कहा कि हम चाहते हैं जिनका खून है वह उनके पास पहुंच जाए। यदि वे बच्चे की पुष्टि कराना चाहते है तो हम डीएनए टेस्ट के लिए भी राजी है। बस हमारा बच्चा हमको मिल जाए और उनका बच्चा उनके पास चला जाए। साधना के परिवार को एक हफ्ते तक के बच्चे को पालने के बाद उससे लगाव हो गया है। वह बच्चे को वापस लौटाने के लिए तैयार नहीं है। साधना के परिवार का कहना है कि एक हफ्ते से बच्चे की देखभाल कर रहे हैं और इससे हमें भावनात्मक लगाव हो गया है और वे लोग बच्चे की अदला बदली नहीं करेंगे। 

वही मुस्लिम पक्ष कहना है कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई पर बातचीत से मसला हल नहीं हुआ। हम DNA टेस्ट करवाने के लिए भी तैयार है। इधर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पूरे मामले की जांच और सच्चाई सामने लाने के लिए एक कमेटी बनाई है। जो पूरे मामले की जांच करेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH