छत्तीसगढ़ - भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल के खिलाफ गंभीर मामले में FIR दर्ज , चुनाव से पहले बढ़ी मुश्किलें

कोरबा , 01/02/2025 8:24:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल के खिलाफ गंभीर मामले में FIR दर्ज , चुनाव से पहले बढ़ी मुश्किलें

कोरबा 02 फरवरी 2025 - छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज है. चुनाव से पहले एक भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आरोप है कि कटघोरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल ने SDM सभाकक्ष में आदिवासी समुदाय के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की है। 

कटघोरा के SDM सभाकक्ष में सभी उम्मीदवारों और दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई गई थी. इसमें कांग्रेस, बीजेपी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ-साथ अन्य दलों व निर्दलीय उम्मीदवार मौजूद थे. इस दौरान जब EVM से मतदान को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा था तब पवन अग्रवाल ने खुद को जानकार बताते हुए अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते हुए कहा कि हम समझदार है, हम गोंड गंवार नहीं हैं। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य दलों के नेताओं ने आपत्ति जताई।

गोंगपा के स्थाई सदस्य लाल बहादुर सिंह कुर्राम ने बताया कि 31 जनवरी को SDM सभागार कक्ष में नगरीय निकाय चुनाव के रिटरिंग ऑफिसर के सामने कटघोरा के वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल ने कहा था कि हम समझदार है, हम गोंड गंवार नहीं हैं. जिससे हमारे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

आवेदकों ने सत्ताधारी दल के नेता होने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है. जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल से आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुईं, जिस पर अब पुलिस कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH