छत्तीसगढ़ - पत्नी के मोबाइल से महिलाओं का नंबर निकाल कर बात करना पड़ा भारी , FIR हुई दर्ज

बिलासपुर , 31/01/2025 7:42:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी के मोबाइल से महिलाओं का नंबर निकाल कर बात करना पड़ा भारी , FIR हुई दर्ज

बिलासपुर 01 फरवरी 2025 - डिप्टी कलेक्टर बनाने का झांसा देकर महिला से अश्लील बात करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने मोपका चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी पीड़ित महिला का ही परिचित है। 

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्वाकारी निवासी बबीता भारद्वाज के पति सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पुलिस विभाग में कार्यरत है। महिला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत अरपा विहार कॉलोनी मोपका में रहती हैं। महिला के अनुसार मोपका के ही राम कृष्ण नगर में रहने वाला जितेंद्र पाटले उम्र 56 वर्ष उसका परिचित है। जितेंद्र पाटले ने अपनी पत्नी के मोबाइल से महिला ग्रुप में जुड़ी महिलाओं का नंबर निकाला। जितेंद्र पाटले ने ऐसे ही मोहल्ले की अन्य महिलाओं के नंबर निकालकर उन्हें गंदे गंदे मैसेज करता है और व्हाट्सएप कॉल करके गंदी गंदी बात करता है। 

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने अपने मोबाइल से पहले उसके मोबाइल नंबर पर शासकीय नौकरी से संबंधित विज्ञापन भेजा फिर बदनीयती के साथ मोबाइल पर फोन कर कहा कि मैं आपका नंबर बहुत दिनों से ढूंढ रहा था, आपसे बात करके मेरे मन को शांति मिलती है। आप मुझसे रोज बात करना मैं आपको पसंद करता हूं। पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद सामाजिक ग्रुप में मैसेज कर उक्त नंबर के पत्तासाजी करने पर पता चला कि आरोपी के द्वारा मोहल्ले की और महिलाओं से गंदे गंदे मैसेज करता है। 

पीड़िता की सहेली से भी व्हाट्सएप कॉल में अश्लील बात की थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसके पति सारंगढ़ बिलाईगढ़ में पुलिस विभाग में कार्यरत है और वह अरपा कॉलोनी मोपका में अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। पीड़िता ने उक्त व्यक्ति के द्वारा घर जाकर उनके बच्चों के साथ कुछ भी अप्रिय घटना घटित होने की आशंका व्यक्त की है। पीड़िता ने मोपका चौकी प्रभारी से लिखित शिकायत कर जितेंद्र पाटले पिता बिसाहू पाटले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH