सिगरेट की लत छोड़ने के लिए शख्स ने अपने सिर को किया पिंजरे में बंद , चाबी रहती है पत्नी के पास

नई दिल्ली , 25/01/2025 7:57:29 PM
Anil Tamboli
सिगरेट की लत छोड़ने के लिए शख्स ने अपने सिर को किया पिंजरे में बंद , चाबी रहती है पत्नी के पास

नई दिल्ली 26 जनवरी 2025 - सोशल मीडिया की दुनिया में कई बार में ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देख लोग हैरत में डूब जाते हैं। अब इस वायरल पोस्ट को ही देख लीजिए। जिसमें सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए एक शख्स को कितना जतन करना पड़ा। शख्स अपनी सिगरेट की आदत को छोड़ सके इसलिए उसने खुद के सिर को एक पिंजरे में बंद कर दिया। अब सोशल साइट एक्स पर इस शख्स की स्टोरी खूब वायरल हो रही है। 

वायरल पोस्ट में शख्स की एक तस्वीर देखी जा सकती है। जिसमें वह अपने चेहरे को एक पिंजरे से ढंका हुआ है। पिंजरे के ऊपर एक ताला भी लगा हुआ है। पोस्ट में शख्स की तस्वीर के साथ कैप्शन में सिगरेट की लत छुड़ाने की उसकी स्टोरी भी शेयर की गई है। कैप्शन में बताया गया है कि इस शख्स का नाम इब्राहिम युसेल है और वह तुर्की का रहने वाला है। 

यह घटना 2013 की है, जब वह अपने सिर को एक पिंजरे में बंद करने का फैसला लिया। उस वक्त वह शख्स 42 साल का था। इब्राहिम युसेल के सिर में लगे पिंजरे की चाबी सिर्फ उसकी पत्नी के पास ही थी। जिसे वह उसके खाने के टाइम पर खोलती थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बात सामने आई थी कि शख्स ने अपनी सिगरेट की लत को छोड़ने का फैसला इसलिए किया था क्योंकि उसके पिता की मौत फेफड़े के कैंसर की वजह से हो गई थी।

इस वायरल पोस्ट को सोशल साइट एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक ढाई करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 2 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई लोगों ने उसकी पत्नी को एक केयरिंग वाइफ बताया और उसकी खूब तारीफ की। वहीं, कई अन्य लोगों ने शख्स के इस सिगरेट की लत छुड़ाने वाले तरीके पर हैरानी जताई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH