छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केंद्र से 01 करोड़ 39 लाख रूपये के धान गायब , FIR के निर्देश

कोरबा , 24-01-2025 1:01:42 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केंद्र से 01 करोड़ 39 लाख रूपये के धान गायब , FIR के निर्देश

कोरबा 24 जनवरी 2025 - इस वक्त कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां के दो उपार्जन केंद्र में करीब 01 करोड़ 39 लाख रूपये का 4490 क्वींटल धान कम पाया गया। जांच मेें हुए इस खुलासे के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने एक्शन लेते हुए दोनों उपार्जन केद्र के समिति प्रबंधन और उपार्जन केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिये है। 

निरीक्षण दल ने पाली ब्लाक के धान खरीदी केन्द्र उतरदा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के कुल्हरिया के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाई हैं। उपार्जन केंद्र उतरदा में जांच के दौरान कुल 3684 क्विंटल धान 9210 बोरे भौतिक सत्यापन में कम पाया गया। वहीं 581 नए जूट बारदाने कम और 1195 पुराने बारदाने अधिक मिले। उतरदा उपार्जन केंद्र में करीब 01 करोड़ 14 लाख 20 हजार 400 रूपये का धान कम पाया गया। 

इसी तरह धान खरीदी केंद्र कुल्हरिया में 25 लाख 01 हजार 80 रूपये का 806.80 क्विंटल धान और 2017 बोरे कम पाया गया। इसके साथ ही कुल 8 धान स्टेक में से केवल 3 में ही सिंगल लेयर डनेज की व्यवस्था थी। जांच में इस गंभीर अनियमितता और करोड़ों रूपये के धान के गड़बड़झाला के खुलासे के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने सख्ती दिखाते हुए एक्शन लिया है। 

कलेक्टर ने दोनों केंद्रों के नोडल अधिकारियों और सहकारिता विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही समिति प्रबंधकों और उपार्जन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं कोरबा को दिए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH