तेज धमाकों से दहला प्रदेश , तेज विस्फोट से चार मकानों की छतें उड़ी , मलबे में दब कर दो की मौत , कई लोगो की दबे होने की आशंका ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज धमाकों से दहला प्रदेश , तेज विस्फोट से चार मकानों की छतें उड़ी , मलबे में दब कर दो की मौत , कई लोगो की दबे होने की आशंका ,,
मेरठ 18 नवम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सटे फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मंगलवार देर रात अचानक विस्फोट होने से चार मकानों की छतें उड़ गईं। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं मलबे में कई परिवार दब गए। दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। 

पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। 

जानकारी के अनुसार फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में साबिर, एजाज,निसार, सलेक के मकान पास-पास ही बने हुए हैं। यहां मंगलवार को निसार के मकान में अचानक भीषण धमाका हुआ, जिसके चलते चारों मकानों की छतें उड़ गईं। भीषण विस्फोट में चारों परिवारों के कई लोग दब गए।  

हादसे की जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक परिवार के चार लोगों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए भेजा। वहीं पुलिस मलबे में दबे अन्य लोगों को भी निकालने में जुटी है। पुलिस के अनुसार मलबे में एक ही परिवार के चार लोग दब गए। इनमें साबिर, साबिर की पत्नी अफसाना, पुत्री महविश और नरगिस, पुत्र अयान शामिल हैं। 

मलबे से साबिर को छोड़कर बाकी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। साबिर की तलाश जारी है। मलबे में दबने से निसार व उसके पुत्र फैसल की मौके पर ही मौत हो गई है।प्राथमिक जांच पड़ताल में पटाखों की वजह से विस्फोट होने की बात सामने आई है, वहीं कुछ स्थानीय रहवासी सिलेंडर फटने को विस्फोट की वजह बता रहे हैं। पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है। बताया गया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि तकरीबन दो किलोमीटर दूर स्थित महलका गांव में भी तेज आवाज से मकानों के दरवाजे तक हिल गए। फिलहाल पुलिस ने घायलों को पल्लवपुरम अस्पताल में भर्ती कराया है , फाॅरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH