ट्यूशन टीचर को बंधक बना कर रेप , हाथ-पैर बांध कर आरोपी देता था वारदात को अंजाम

नई दिल्ली , 30/12/2024 8:26:28 PM
Anil Tamboli
ट्यूशन टीचर को बंधक बना कर रेप , हाथ-पैर बांध कर आरोपी देता था वारदात को अंजाम
नई दिल्ली 31 दिसम्बर 2024 - राजधानी दिल्ली से एक हैवानियत वाला मामला सामने आया है यँहा ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया। पुलिस ने पीड़िता को गर्भवती हालत में झांसी जिले से बरामद कर आरोपी कालू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता घरों में जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब चार-पांच महीने पहले वह अपने घर के पास मंदिर गई थी। इस दौरान वहां एक महिला से उसकी मुलाकात हुई। महिला ने अपने बच्चों को घर आकर ट्यूशन पढ़ाने को कहा था। पीड़िता ने अच्छा पैसा मिलने की वजह से पढ़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान कालू ने जान से मारने की धमकी देकर अपनी हवस मिटाई। उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता के छोटे भाई की हत्या करने की धमकी दी।

इस घटना के बाद उसने ट्यूशन पढ़ाना छोड़ दिया। 21 दिसंबर को मंदिर में आरोपी की बहन से पीड़िता की फिर मुलाकात हुई। वह पीड़िता को अपने घर ले गई। आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसने युवती को बेहोश कर दिया। जब उसकी आंख खुली तो वह अंजान जगह पर थी। पूछताछ करने पर उसे बाद में मालूम हुआ कि यह कालू का गांव है। यहां पर भी कालू ने उसे बंधक बनाकर कई बार रेप किया। अक्सर युवती के हाथ-पैर बांध कर मुंह पर टेप लगा दी जाती थी।

पीड़िता जब घर नहीं पहुंची तो उसके पिता ने बुराड़ी थाने में 21 दिसंबर को शिकायत दी। पुलिस CCTV फुटेज एवं टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मामले की जांच करने लगी। इसके बाद पुलिस ने झांसी के गांव में छापा मारकर पीड़िता को बरामद कर लिया। यहां मेडिकल कराने पर मालूम हुआ कि वह गर्भवती है। इस दौरान आरोपी कालू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH