छत्तीसगढ़ - 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी चिन्मय अग्रवाल और कोटवार भूषण लाल गिरफ्तार

दुर्ग , 24-12-2024 11:55:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी चिन्मय अग्रवाल और कोटवार भूषण लाल गिरफ्तार
दुर्ग 24 दिसम्बर 2024 - एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी और कोटवार को गिरफ्तार किया है। दोनों ऋण पुस्तिका देने के नाम पर 90 हजार की रिश्वत की मांग किये थे। पहली किस्त 20 हजार लेते ACB की टीम ने रंगे हाथ दोनों को पकड़ा है। दोनों की गिरफ्तारी की खबर के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

दरअसल, पीड़ित प्रकाश चन्द्र देवांगन, ग्राम रानीतराई, तहसील पाटन जिला-दुर्ग द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की गई। शिकायत में बताया कि उनकी माता के नाम से ग्राम सुरपा, तहसील पाटन, जिला- दुर्ग में कृषि भूमि क्रय किया गया था। उक्त जमीन के प्रमाणी करण कर ऋण पुस्तिका देने हेतु पटवारी चिन्मय अग्रवाल द्वारा 90 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। 

शिकायत सत्यापन दौरान मोलभाव कर 70 हजार रूपये में सहमति हुई। प्रार्थी 20 हजार की व्यवस्था कर पाया, जिसे आज 24 दिसम्बर को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी चिन्मय अग्रवाल, पटवारी सुरपा, तहसील पाटन एवं उसके सहयोगी कोटवार भूषण लाल टेमरी, तहसील पाटन को पहली किश्त 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। 

दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH