छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक , नीली बत्ती लगी संदिग्ध इनोवा काफिले में घुसी

दुर्ग , 11/12/2024 7:24:47 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक , नीली बत्ती लगी संदिग्ध इनोवा काफिले में घुसी
दुर्ग 11 दिसम्बर 2024 - दुर्ग जिले में डिप्टी सीएम अरुण साव की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। डिप्टी सीएम की गाड़ी का काफिला राजाराव पठार मेला बालोद से भिलाई आ रहा था, तभी अचानक उनके काफिले में नीली बत्ती लगी एक इनोवा कार आ गई। जैसे ही पुलिस को पता चला कि कार पुलिस की नहीं है, तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। 

जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम अरुण साव मंगलवार को दुर्ग जिले की जामुल नगर पालिका के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इससे पहले बालोद जिले के राजाराव पठार मेला आयोजन में शामिल हुए। फिर भिलाई के जामुल पहुंचे। डिप्टी सीएम का काफिल जब बालोद से निकला, तो रास्ते में अचानक एक नीली बत्ती लगी इनोवा कार CG 07 CJ 9968 उनके काफिले के साथ चलने लगी। 

सूचना पर दुर्ग पुलिस अलर्ट हुई और इनोवा कार को रोक कर  ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया, ड्राइवर से जब पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि, वो राजाराव पठार मेले में बुकिंग पर गया था। उसने सोचा की डिप्टी सीएम के काफिले के पीछे जल्दी दुर्ग पहुंच जाएगा, इसलिए अपनी गाड़ी उसके पीछे लगा ली। 

मामले को लेकर भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, ड्राइवर ने गलती की है। इसके लिए उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी और समझाइश देकर छोड़ा जाएगा। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी ड्राइवर से पूछताछ की इस दौरान गाड़ी में नीली बत्ती को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उसने बताया कि, गाड़ी नेवई निवासी चंपालाल टंडन की है। यह गाड़ी पहले पुलिस लाइन दुर्ग में लगी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत

कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका

ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई

सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH