छत्तीसगढ़ - शातिर पत्नी ने पति से की 80 लाख की ठगी , ऐसे दिया वारदात को अंजाम

दुर्ग , 09/12/2024 6:45:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शातिर पत्नी ने पति से की 80 लाख की ठगी , ऐसे दिया वारदात को अंजाम
दुर्ग 09 दिसम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ के भिलाई से ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। हालांकि मामला पांच साल पुराना है, पर कोर्ट के आदेश पर सुपेला थाना में अब जाकर केस दर्ज किया गया है। दरअसल सेक्टर- 6 निवासी नटराज मुदलियार 31 अगस्त 2019 को बीएसपी में सीनियर टेक्नीशियन के पद से रिटायर्ड हुए। रिटायरमेंट के बाद मिले 80 लाख रुपए को उन्होंने सुपेला स्थित बैंक ऑफ इंडिया में जमा करा दिया। 

इस ब्रांच में नटराज मुदलियार और उसकी पत्नी राज कुमारी मुदलियार उर्फ मीना का ज्वाइंट खाता था। इसके बाद उसकी पत्नी ने अपने भाई गोविन्द स्वामी के संग मिलकर उस उक्त रकम को बिना उसे बताए कहीं इन्वेस्ट कर दिया।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि चूंकि ज्वाइंट अकाउंट होने से राजकुमारी ने चेक पर साइन किया था और सारे पैसे अलग-अलग जगह शिफ्ट कर दिए गए। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 9 दिन बाद नटराजन 2019 को अपने ज्वाइंट अकाउंट से कुछ पैसे निकालकर अपनी मां के खाते में ट्रांसफर करने के लिए बैंक पहुंचा। जहां उसे पता चला कि उसके बैंक खाते में कोई रकम जमा ही नहीं है।

पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी पत्नी राजकुमारी मुदलियार और साले गोविंद स्वामी ने पूरे 80 लाख रुपए उसकी जानकारी के बिना ट्रांसफर करा लिए। इस दौरान बैंक द्वारा भी रकम ट्रांसफर करने के संबंध में उसे कोई एसएमएस नहीं किया गया। जिससे बैंक मैनेजर की भी भूमिका पर प्रार्थी ने सवाल उठाया।

वहीं रकम मिलने के बाद उसकी पत्नी और साला चेन्नई चले गए। जिसके बाद यह प्रकरण कोर्ट में था, लेकिन कल ही न्यायालय से इस मामले में FIR दर्ज करने आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद इस प्रकरण पर सुपेला थाना पुलिस ने पत्नी, साले और बैंक मैनेजर के खिलाफ धारा 420, 406, 120बी के तहत अपराध दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत
छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत
कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम
कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH