छत्तीसगढ़ - गांव के नजदीक पंहुचा 35 हाथियों का दल , मचा रहा है जमकर तबाही

सरगुजा , 20/11/2024 7:19:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गांव के नजदीक पंहुचा 35 हाथियों का दल , मचा रहा है जमकर तबाही
अंबिकापुर 21 नवम्बर 2024 - 35 हाथियों का बड़ा दल सरगुजा और बलरामपुर जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वच्छंद विचरण कर रहा है। सरगुजा के लुंड्रा और बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में जमे हाथियों द्वारा धान की फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।एक साथ 35 हाथी होने के कारण इनकी निगरानी में भी परेशानी हो रही है। रात के अंधेरे में हाथियों से जनहानि रोकना वन विभाग के लिए कड़ी चुनौती साबित हो रही है। 

35 हाथियों का यह दल सबसे पहले प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में पहुंचा था। इस कारण इस दल के तमोर पिंगला अभयारण्य क्षेत्र से मैदानी इलाके में आने की संभावना है। हाथियों का यह दल प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के गांवों से होते हुए राजपुर वन परिक्षेत्र में घुसा था। धान-गन्ना की फसल को नुकसान पहुंचाते हुए सभी 35 हाथी राजपुर के चांची जंगल के समीप अंबिकापुर- रामानुजंगज राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर आगे बढ़े थे। तीन दिन पहले यह दल सरगुजा जिले के लुंड्रा वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर गया था। 

चन्द्रेश्वरपुर,जोरी, बिल्हमा क्षेत्र में विचरण करते हुए सभी हाथी मंगलवार की रात राजपुर वन परिक्षेत्र के कोरगी-अमदरी की ओर चला गया था लेकिन भोर होते ही हाथी लुंड्रा और शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र की सीमा पर जारगिम सर्किल में प्रवेश कर गए थे। हाथी जिस ओर भी जा रहे हैं वहां धान , गन्ना के अलावा दूसरी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

अत्यधिक संख्या होने के कारण जिस खेत से होकर ये गुजर रहे हैं वह नष्ट हो जा रही है। वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सारी रात हाथियों की निगरानी में लगे हुए हैं। हाथियों के विचारण क्षेत्र से लगे गांव में लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH