छत्तीसगढ़ - ट्रिपल मर्डर का खुलासा , प्रेमी के भाई मुख्तार अंसारी ने दिया था वारदात को अंजाम

बलरामपुर , 16/11/2024 2:11:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रिपल मर्डर का खुलासा , प्रेमी के भाई मुख्तार अंसारी ने दिया था वारदात को अंजाम
बलरामपुर 16 नवम्बर 2024 - बलरामपुर जिले के दहेजवार में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लड़की के प्रेमी के बड़े भाई ने तीनों की हत्या की है। पहले तीनों को घर से भगाया गया और फिर रात के वक्त तीनों पर कुल्हाड़ी से वारकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बलरामपुर में लव अफेयर में मुख्तार अंसारी नाम के आरोपी ने ही लापता मां-बेटी और बेटे की हत्या की थी।

जानकारी के मुताबिक मुख्तार के भाई आरिफ का नाबालिग लड़की मुस्कान से प्रेम संबंध था। आरिफ इस प्यार के चक्कर में अपने घर पैसे नहीं भेजता था। जिसके बाद नाराज होकर अपने भाई की प्रेमिका, उसकी मां और भाई की हत्या कर दी। तीनों को गांव से 80 किलोमीटर दूर ले जाकर मारा गया है। 

बता दें कि शुक्रवार को बंद पड़े फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में 3 नर कंकाल मिले थे। देर शाम तीनों की पहचान कुसमी से 27 सितंबर से लापता सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (36), बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17) और बेटा मिंटू ठाकुर (6) के रूप में हुई।

पुलिस को जांच में पता चला है कि हत्या करने वाला आरोपी मुख्तार है। मुख्तार का छोटा भाई आरिफ अंसारी कुसमी में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। आरिफ काफी पैसा कमाता था, लेकिन घर पर वो बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता था, यहां तक की पिता के इलाज में भी सहयोग नहीं करता था। जिससे मुख्तार अंसारी नाराज था। इसी को लेकर मुस्कान और उसके परिवार को मारने की साजिश रची।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH