डिजिटल अरेस्ट के लिए गलती से जालसाज ने पुलिस अधिकारी को मिला दिया फोन , फिर हुआ यह

देश , 15/11/2024 9:01:27 PM
Anil Tamboli
डिजिटल अरेस्ट के लिए गलती से जालसाज ने पुलिस अधिकारी को मिला दिया फोन , फिर हुआ यह
तिरुवनंतपुरम 16 नवम्बर 2024 - केरल के त्रिशूर सिटी पुलिस ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताने वाले एक जालसाज को रंगे हाथों पकड़ लिया. जालसाज को उस समय झटका लगा जब उसका टारगेट एक असली पुलिस अधिकारी निकला. पुलिस अधिकारी को जालसाज का फोन आया और उसने दावा किया कि वह मुंबई पुलिस से बोल रहा है. उसने पुलिस वाले को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की।

जालसाज ने डरा कर पुलिस अधिकारी से पैसे ऐंठने का प्रयास किया. पुलिस अफसर तुरंत पहचान गया कि यह फ्रॉड कॉल है. उसने तय किया वह जालसाज को सब​क सिखाएगा. अधिकारी ने अपनी पहचान छिपाई और अनजान होने का नाटक करते हुए जालसाज को बातचीत में उलझाए रखा।

जालसाज इस मुगालते में रहा कि उसने अपने टारगेट को ग्रिप में ले लिया है और पुलिस अधिकारी पर पैसे के लिए दबाव बनाता रहा. उसने पुलिस अधिकारी को संभावित पीड़ित समझकर वीडियो कॉल शुरू कर दी. जालसाज ने पूछा कि आप कहां हैं? पुलिसवाले ने जवाब दिया कि मेरे फोन का कैमरा खराब है सर।

फिर जालसाज के बार-बार कहने पर, पुलिस अधिकारी ने अपना कैमरा चालू किया और कहा, 'ये छोड़ दो भाई, हमने तुम्हारी लोकेशन ट्रेस कर ली है.' असली पुलिस अधिकारी को कॉल करने की अपनी गलती का एहसास होने पर, जालसाज ने तुरंत अपना कैमरा बंद कर दिया. त्रिशूर पुलिस की साइबर सेल ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है।

बता दें कि साइबर फ्रॉड का यह नया तरीका है, जिसमें जालसाज पुलिस की वेशभूषा में वीडियो कॉल करते हैं और सामने वाले को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश करते हैं. उनके पास सामने वाले के बारे में कुछ सटीक जानकारियां भी होती हैं, जैसे आधार कार्ड की डिटेल, नाम और पता इत्यादि. जालसाज से अपने बारे में ये जानकारियां सुनकर, पीड़ित उस पर विश्वास कर लेता है और ठगी का शिकार हो जाता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH