पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर ने मांगी 50 हजार की रिश्वत , लेकिन रिश्वत लेने से पहले हो गया बड़ा खेला

मध्य प्रदेश , 15/11/2024 3:36:42 PM
Anil Tamboli
पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर ने मांगी 50 हजार की रिश्वत , लेकिन रिश्वत लेने से पहले हो गया बड़ा खेला
झाबुआ 15 नवम्बर 2024 - मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक रिश्वतखोर लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा है। मामला झाबुआ का है जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के बदले डॉक्टर ने 50 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की थी। फरियादी ने शिकायत लोकायुक्त से की तो लोकायुक्त ने जाल बिछाकर रिश्वत देने के लिए फरियादी को डॉक्टर के पास भेजा। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था। डॉक्टर रिश्वत लेने से मना करने लगा लेकिन इसके बावजूद भी वो बच नहीं पाया और लोकायुक्त ने डॉक्टर को पकड़ लिया।

झाबुआ के कल्याणपुरा स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉक्टर अर्पित कुमार नायक ने दिनेश मकवाना नाम के शख्स से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बदले 50 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी। फरियादी दिनेश ने बताया कि उसके भाई रमेश की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। जिसका पोस्टमार्टम कल्याणपुरा स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ था। वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए गया तो रिपोर्ट के बदले डॉक्टर अर्पित कुमार ने 50 हजार रूपए मांगे। जिसकी शिकायत उसने इंदौर लोकायुक्त से की थी।

लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर आवेदक दिनेश मकवाना को रिश्वत के 50 हजार रूपए देने के लिए डॉक्टर अर्पित कुमार नायक के पास भेजा। लेकिन शायद डॉक्टर अर्पित कुमार को पकड़ाने का शक हो गया तो उसने रिश्वत लेने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में लोकायुक्त की टीम ने मोबाइल पर हुई कॉल डिटेल के आधार पर रिश्वतखोर डॉक्टर अर्पित कुमार नायक के खिलाफ कार्रवाई की।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH