छत्तीसगढ़ - तीन मानव कंकाल मिलने का मामला , युवक के इस दावे से मामला उलझा , अब कराया जाएगा DNA टेस्ट

बलरामपुर , 15/11/2024 11:41:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तीन मानव कंकाल मिलने का मामला , युवक के इस दावे से मामला उलझा , अब कराया जाएगा DNA टेस्ट
बलरामपुर 15 नवम्बर 2024 - बलरामपुर जिले दहेजवार पंचायत के बंद पड़े फ्लाई ऐश ईट भट्टे के पास 3 नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह दहेजवार से कुछ लोग ईट भट्टे के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने वहां आसपास नर कंकाल के टुकड़े बिखरे मिले थे। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

वहीं अब इस खबर के फैलने के बाद एक युवक ने आशंका जताई है कि यह नर कंकाल उसकी लापता मौसी, भाई और बहन का है। यह दावा करने वाले युवक का नाम बिट्टू श्रीवास है। जो जशपुर के कुनकुरी का रहने वाला है, उसने बताया कि उसकी मौसी कौशल्या ठाकुर (उम्र 36 साल) बीते 27 सितंबर को अपनी बेटी बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (उम्र 17 साल) और बेटा मिंटू ठाकुर (उम्र 5 साल) के साथ बाजार जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद से तीनों लापता है। 

बिट्टू ने बताया कि मौसी कौशल्या के पति सूरजदेव ठाकुर और परिजनों ने तीनों की झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में तलाश की, जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने 01 अक्टूबर को तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुसमी थाने में दर्ज कराई, लेकिन अब तक उनका कही भी पता नहीं चल सका है। अगर तीनों के नर कंकाल गुमशुदा महिला और बच्चों से मेल खाते हैं तो उनका DNA टेस्ट कराया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH