छत्तीसगढ़ - कुँए में मिली रेप पीड़िता की लाश , इंस्टाग्राम में VIDEO पोस्ट कर कही यह बात

बलरामपुर , 09/11/2024 12:39:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कुँए में मिली रेप पीड़िता की लाश , इंस्टाग्राम में VIDEO पोस्ट कर कही यह बात
बलरामपुर 09 नवंबर 2024 - बलरामपुर जिले में रेप पीड़ित युवती की लाश गांव के पास कुंए से मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतिका पिछले 2 दिनों से लातपा थी। रेप पीड़िता ने मरने से पहले प्रेमी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट भी किया है। उसने लिखा कि….मैं मरने जा रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार सोनू सिंह और उसका भाई है। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती के गांव से लगे ग्राम जतरो निवासी सोनू सिंह से अफेयर था। दोनों के बीच प्रेम संबंध के दौरान ही आरोपी ने युवती का शादी के नाम पर दैहिक शोषण किया गया। बाद में शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी थी। 

पीड़िता ने आत्महत्या से पहले अपने वीडियो पोस्ट में कहती नजर आ रही है कि….पुलिस केस खत्म करवाने के लिए उसने मुझसे मंदिर में शादी की, फिर किसी और से कोर्ट मैरिज कर ली। सोनू ने मेरे फोन से शादी की फोटो डिलीट कर मारपीट की। धमकी दी थी कि किसी को बताया तो तुम्हें मार देंगे। इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं। 

बता दे पीड़िता की रिपोर्ट पर पहले ही पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही युवक जेल से जमानत पर बाहर आया था। युवती की गुमशुदगी से एक दिन पहले ही सोनू सिंह और युवती पेशी पर कोर्ट गए थे। मृतिका के परिजन ने बताया कि उनकी बेटी 5 नवंबर से लापता थी। उसकी पतासाजी का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कोई खबर नही मिली।

परिजन युवती की मौत को साजिश बता रहे है। परिजनों का आरोप है कि मृतिका की नाक से खून और आंख पर चोट के निशान है। परिजन का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ आरोपी ने मारपीट कर उसकी हत्या करने के बाद लाश कुंए में फेक दिया होगा। परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH