जांजगीर चाम्पा - आरक्षक शंकर राजपूत और माखन साहू पर लगा गंभीर आरोप , SP ने दिया जांच का आदेश

जांजगीर चाम्पा , 07/11/2024 2:01:07 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - आरक्षक शंकर राजपूत और माखन साहू पर लगा गंभीर आरोप , SP ने दिया जांच का आदेश
जांजगीर चाम्पा 07 नवंबर 2024 - दो कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि दो आरक्षक पैसा लेकर अपने क्षेत्र में शराब का धंधा कराते हैं। मामले में एसपी को हुई शिकायत के बाद अब जांच शुरू हो गयी है। आरोपी कांस्टेबल का नाम शंकर राजपूत और माखन साहू है। शिकायत में कहा गया है कि ये दोनों अपने क्षेत्र अवैध काम कराते हैं और इसके एवज में पैसा लेते हैं।

आरोप ये भी है कि दोनों आरक्षक कमीशन नही देने पर जेल भेजने की धमकी देते हैं। पिछले दिनों एक युवक को इसी तरह से जेल भेज दिया गया। जब युवक जेल से बाहर लौटा, तो फिर से उस पर शराब बेचने का दवाब बनाया जा रहा था, ताकि कमीशन वसूला जा सके। 

शिकायतकर्ता अनिल खुंटे ने कहा कि उसका भाई पहले शराब का अवैध धंधा करता था। वो इस मामले में गिरफ्तार हुआ, बाद में उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जेल से निकलने के बाद भी लगातार शंकर राजपूत और माखन साहू की तरफ से उससे पैसे की डिमांड की जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि अवैध काम नहीं करने पर आरक्षक द्वारा आजीवन सजा कटवाने धमकी की दी जा रही थी। 

यही नहीं आरक्षकों ने ये भी धमकी दी थी कि या तो उसे जान से मरवा देंगे या फिर मर्डर केस में फंसा दिया जायेगा। शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के रूप में अपने फोन पे का डिटेल भी दिया है, जिसमें वो कई बार आरक्षकों को पैसे दे चुका है। फिलहाल मामले की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH