छत्तीसगढ़ - PCC चीफ के सामने आपस मे भिड़े दो बड़े कांग्रेसी नेता , विवाद इतना ज्यादा बढ़ा की,,

बलरामपुर , 26/10/2024 8:08:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - PCC चीफ के सामने आपस मे भिड़े दो बड़े कांग्रेसी नेता , विवाद इतना ज्यादा बढ़ा की,,
बलरामपुर 27 अक्टूबर 2024 - छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दो बड़े नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के सामने ही भिड़ गए. दोनों के बीच विवाद इतना हुआ कि दीपक बैज भोजन छोड़कर रायपुर रवाना हो गए. यह घटना आज बलरामपुर सर्किट हाउस में उस वक्त घटी, जब दीपक बैज जिले के दौरे पर थे. बैज थाने में हुई स्वास्थ्यकर्मी गुरुचरण मंडल की मौत के मामले में मृतक परिवार से मिलने गए थे. उनके साथ जिले के बहुत से कांग्रेसी भी थे. कांग्रेस की ओर से गठित जांच दल के संयोजक डॉ. अजय तिर्की भी थे, वहीं पार्टी से निष्कासित नेता पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह भी थे।

PCC चीफ दीपक बैज और अन्य नेता मृतक परिवार से मिलकर वापस भोजन के लिए जब सर्किट हाउस पहुंचे तो फोटो सेशन को लेकर डॉ. अजय तिर्की और बृहस्पत सिंह आपस में भिड़ गए. देखते-देखते कहासुनी जमकर विवाद और गाली-गलौज में पहुंच गया. स्थानीय नेताओं की ओर से मामला शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद बढ़ता ही चला गया. आखिर में PCC अध्यक्ष दीपक बैज भोजन छोड़कर ही रायपुर रवाना हो गए. नाराज बैज को मनाने की कोशिश नेता करते रहे, लेकिन वे नहीं रुके।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, डॉ. अजय तिर्की यह कहते हुए नाराज हो गए कि पार्टी से निष्कासित नेता यहां कैसे आ गए ? उन्हें तो किसी ने बुलाया ही नहीं था. इसी बात से बृहस्पत सिंह गुस्सा हो गए. उन्होंने भी तिर्की को तल्ख लहजे में जवाब दे दिया. और फिर दोनों के बीच बहस इस कदर होने लगी की कमरे का दरवाजा बंद करना पड़ा।

इस मामले में डॉ. अजय तिर्की और बृहस्पत सिंह ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है, जबकि बलरामपुर जिलाध्यक्ष ने कहा कि विवाद हुआ है, लेकिन अभी इस पर वह कुछ नहीं कहेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH