विवादों में घिरा सक्ती का ट्रैफिक विभाग , ट्रैफिक थाने में चल रहा सास-बहू का किस्सा पंहुचा सुआडेरा तक,,

सक्ती , 26-10-2024 11:54:12 PM
Anil Tamboli
विवादों में घिरा सक्ती का ट्रैफिक विभाग , ट्रैफिक थाने में चल रहा सास-बहू का किस्सा पंहुचा सुआडेरा तक,,
सक्ती 27 अक्टूबर 2024 - इन दिनों सक्ती ट्रैफिक विभाग की ग्रह दशा ठीक नही चल रही है या यूं कहें तो इस विभाग पर शनि की साढ़े साती लगी हुई है यही वजह है कि एक के बाद एक शिकवा शिकायतों का दौर चल रहा है।

सबसे पहले नए यातायात प्रभारी की तैनाती होने के बाद पुराने स्टाफ को हटवा कर नए साहब ने अपने चहेतों की पोस्टिंग करा ली फिर शुरू हुआ खेला अब सुनने में आ रहा है कि दोनो साहबों के बीच सास बहू का रिश्ता हो गया है मतलब यह कि दोनो में पटरी नही बैठ रही है। बताया तो यह भी जा रहा है कि एक साहब के दरवाजे से अंदर घुसते ही दूसरे साहब पीछे के दरवाजे से निकल जाते है। इस मनमुटाव के पीछे की वजह फुलवारी चौक और बंटवारे को बताया जा रहा है।

अगर एक लीडिंग अखबार में छपी खबर की माने तो विगत दिनों  एक की चलानी कार्यवाही को लेकर कुछ विवाद की स्थिति बनी थी जिसपर कांग्रेस के एक बड़े नेता ने यातायात विभाग के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए थे हालांकि यातायात प्रभारी ने ऐसा कुछ भी नही होने की बात कही थी।

अब विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने राखड़ डंप करने वाले ट्रक ड्राइवरों की पिटाई करने और ट्रक के पहिये से हवा निकालने की बात कही है। नेता प्रतिपक्ष के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया कि ट्रैफिक विभाग की सरपरस्ती में ना सिर्फ नो एंट्री के वक्त पर भारी वाहन शहर के भीतर प्रवेश करता है बल्कि राखड़ को भी यँहा वँहा डंप किया जा रहा है।

आश्चर्य की बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस विभाग के जिम्मेदार आंखे बंद किये बैठे है। अब आलम यह है कि यातायात विभाग के चर्चे पान के ठेलों और चाय की टपरी में भी होने लगी है। मतलब यह कि सास-बहू का झगड़ा अब यातायात थाने से निकल कर सुआडेरा तक पँहुच गया है। अब जेठा तक कब पंहुचती है यह देखने वाली बात होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH