जांजगीर चाम्पा की युवती के साथ रायगढ़ में रेप , प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने कराया एबॉर्शन

रायगढ़ , 18/10/2024 4:08:10 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा की युवती के साथ रायगढ़ में रेप , प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने कराया एबॉर्शन
रायगढ़ 18 अक्टूबर 2024 - रायगढ़ में पढ़ने आई युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया जब छात्रा गर्भवती हो गई तब आरोपी युवक ने छात्रा का 3 बार गर्भपात कराया। इसके बाद वह शराब के नशे में छात्रा से गाली-गलौज और मारपीट करता था। इससे तंग आकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक जांजगीर चाम्पा जिले में रहने वाली 24 वर्षीय युवती साल 2021 में रायगढ़ पढ़ने के लिए आई थी। वह किराए का मकान लेकर रह रही थी। तभी समअजीत महंत से उसकी जान पहचान हुई। युवक ने साल 2022 जनवरी में शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वह किराए के मकान में मिलने आता तो नशे में धुत होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता था। ऐसे में युवती तंग आकर अपने मकान को बदल दिया, लेकिन वह भी वहा पहुंच गया। 

गुरुवार की शाम को युवती पार्क के पास टहल रही थी, तो समअजीत वहां पहुंचा और गाली देते हुए मारपीट करने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जब भी वह शादी के लिए कहती समअजीत टालमटोल कर देता। इस दौरान पीड़िता तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने शादी के बाद बच्चा करने की बात कहकर तीनों बार गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह शादी से इनकार करने लगा।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH