छत्तीसगढ़ - छुई खदान धंसने से दो ग्रामीणों की दबकर मौत , पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा , 09/10/2024 7:38:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - छुई खदान धंसने से दो ग्रामीणों की दबकर मौत , पुलिस जांच में जुटी
अम्बिकापुर 09 अक्टूबर 2024 - इस वक्त सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां छुई खदान के धंसने से दो ग्रामीणों की दबकर मौत हो गयी। बताया जा रहा कि स्थानीय ग्रामीण सुरंग बनाकर उसके भीतर से छुई की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान मिट्टी का उपरी हिस्सा भर भराकर धंस गया। इस घटना में मिट्टी में दो ग्रामीण अंदर ही दब गये। जिन्हे मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के जमदरा का है। 

जानकारी के मुताबिक हीरामन यादव और शिवा यादव गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ छुई मिट्टी निकालने पहुंचे थे। हीरामन और शिवा यादव मिट्टी के टीले के नीचे सुंरगनुमा खुदाई कर अंदर घुसकर छुई मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान ऊपर का हिस्सा अचानक गिर गया। इसमें दोनों ग्रामीण मिट्टी के बड़े ढेर में दब गए। घटना के बाद हीरामन और शिवा यादव के साथ छुई मिट्टी निकालने गए अन्य युवकों ने मदद के लिए शोर मचाया शुरू किया गया। जिसके बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

आनन फानन में ऊपर की मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया। जब तक मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। 

ग्रामीणों ने बताया कि जमदरा में जहां हादसा हुआ, वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण छुई मिट्टी निकालते हैं। मौसम साफ होने के बाद लोग रोज छुई मिट्टी निकाल रहे थे। जिसके कारण नीचे सुरंग बन गया है। बावजूद इसके ग्रामीण किसी डर भय के इस सुरंग नुमा स्थान के अंदर से अपनी जान जोखिम में डालकर छुई मिट्टी निकालने का काम कर रहे थे।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH