छत्तीसगढ़ - ज्वेलरी शॉप में हुई 6 करोड़ की लूट का खुलासा , बुकी सोनी गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम

बलरामपुर , 04-10-2024 1:44:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ज्वेलरी शॉप में हुई 6 करोड़ की लूट का खुलासा , बुकी सोनी गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
बलरामपुर 03 अक्टूबर 2024 - ज्वेलरी शॉप में हुई 6 करोड़ की लूट झारखंड के गैंग ने की थी। पुलिस ने इस मामले में सात लूटेरों को धर दबोचा है। SP वैभव बैकर ने घटना का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक बुकी सोनी गैंग ने इस लूट को अंजाम दिया था। पुलिस को पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया है कि लूट के माल को लूटेरों ने एक ज्वेलर को बेच दिया था। लूट के माल को खरीदने के मामले में पुलिस ने उस ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लूट के बचे सोने और कैश लूटेरों के पास से बरामद किया है।

पुलिस ने लूटेरों के पास से 2 करोड़ 40 लाख का सामान बरामद किया है। घटना में 6 आरोपी और एक ज्वेलर  गिरफ्तार हुआ है। वहीं एक आरोपी की गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में मोनू सोनी, सोनू सोनी, राहुल मेहता, विक्की सिंह, अरविंद सोनी,अंजनी एक्का  शामिल हैं। झारखंड पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपियों कि गिरफ्तारी झारखंड बिहार चंडीगढ़ दिल्ली से हुई है। पुलिस के मुताबिक 3.35 किलो सोना, 7 किलो 280 ग्राम चांदी, एक बोलेरो वाहन दो बैंक अकाउंट से 5 लाख 80 हजार रुपए, दो अपाचे बाइक दो नग पिस्तौल बरामद किया गया है।

बता दें कि रामानुजगंज के गांधी चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में 11 सितंबर को 6 करोड़ से ज्यादा की लूट हुई थी। CCTV में खुलासा हुआ था कि हथियारबंद लूटेरों ने 8 किलों सोना और 5 लाख कैश लूटे थे। लूट के बाद वो झारखंड की तरफ भागे थे। इस दौरान पिस्टल के बट से ज्वेलर्स को भी लूटेरे ने मारा था। वारदात के बाद सभी लूटेरे झारखंड की तरफ भागे थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH