छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के विरोध में चक्काजाम के दौरान लगे शराब दुकान के पक्ष में नारे

राजनाँदगाँव , 21/09/2024 7:17:33 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के विरोध में चक्काजाम के दौरान लगे शराब दुकान के पक्ष में नारे
राजनांदगांव 22 सितंबर 2024 - राजनांदगांव शहर के चिखली क्षेत्र में खुली अंग्रेजी शराब दुकान को बंद किए जाने को लेकर महापौर द्वारा चक्काजाम किया जा रहा था। लेकिन इस दौरान शराब दुकान के खिलाफ विरोध के स्वर से ज्यादा समर्थन के स्वर गूंजने लगे। यहां पर आए वार्ड के ही लोग इस मुद्दे पर आमने-सामने होकर नारेबाजी की।

दरअसल शहर के चिखली क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध के बीच शुक्रवार से अंग्रेजी शराब दुकान शुरू कर दिया गया है। इसके बाद आज महापौर हेमा देशमुख ने अपने वार्ड के लोगों के साथ चिखली के चांदनी चौक में इस शराब दुकान को बंद करने के लिए चक्का जाम का आह्वान कर आसपास के लोगों का समर्थन मांगा था।

महापौर के साथ वार्ड के कुछ लोग और कांग्रेसी कार्यकर्ता जैसे ही सड़क पर चक्काजाम के लिए बैठे। वहीं दूसरी ओर इस शराब दुकान के समर्थन में भी लोग सामने आ गए। एक तरफ चक्काजाम करते हुए शराब दुकान बंद करने के नारे लगते रहे, तो ठीक सामने खड़े होकर लोगों ने शराब दुकान को चालू रखने की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस क्षेत्र में शराब दुकान चालू रखने की मांग करने वालों में केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल थी। 

चक्का जाम के दौरान महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि 23 अगस्त को यहां शराब दुकान नहीं खोले जाने को लेकर ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद भी कल अचानक यहां शराब दुकान खोल दी गई है, उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि जब वे विपक्ष में रहती है तो शराब का विरोध करती है और सत्ता में आते ही शराब दुकान खोलती है। महापौर ने कहा कि हम यहां कोचियों के द्वारा बेचे जा रहे अवैध शराब का भी विरोध कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH