छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद लाश के साथ तीन दिन तक सोते रहा पति , ऐसे हुआ खुलासा

बलरामपुर , 20/09/2024 7:04:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद लाश के साथ तीन दिन तक सोते रहा पति , ऐसे हुआ खुलासा
बलरामपुर 21 सितंबर 2024 - बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या कर दी और शव के साथ तीन दिनों तक सोता रहा। युवक ने तीन मासूम बच्चों को भी मृत मां के साथ सुलाया। जब ग्रामीणों को महिला के गायब होने पर संदेह हुआ तो महिला के परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे तो महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, कोरंधा थाना अंतर्गत ग्राम भगवान पुर में श्रवण कुमार भुईंहर (26) पत्नी मंगरिता (25) और तीन बच्चों के साथ रहता था।14 सितंबर की रात सभी ने साथ में कर्मा का त्यौहार मनाया। रात को घर आने के बाद श्रवण भुईंहर का पत्नी मंगरिता से विवाद हो गया। विवाद के बाद नशे में धुत श्रवण कुमार भुईंहर ने पत्नी मंगरिता की बेदम पिटाई कर दी और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

पत्नी की मौत के बाद जेल जाने से बचने के लिए श्रवण कुमार भुईंहर ने पत्नी की लाश को बिस्तर पर ही चादर से ढंक दिया और अपने 4 साल, 2 साल और 1 साल के बच्चों के साथ सो गया। आरोपी लगातार तीन दिनों तक पत्नी की लाश के साथ बच्चों को लेकर सोता रहा। इस दौरान मंगरिता बाहर नहीं दिखी और बच्चों की देखभाल भी श्रवण ही कर रहा था तो ग्रामीणों को महिला के गायब होने की शंका हुई। 

ग्रामीणों ने 16 सितंबर को महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद 17 सितंबर को महिला के परिजन भगवानपुर पहुंचे और उन्होंने देर शाम कोरंधा पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस द्वारा शव को बरामद कर 18 सितंबर को शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मंगरिता की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार को BNS की धारा 103 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH