ग्राहक बनकर कलेक्टर पँहुचे शराब दुकान , कतार में खड़े होकर खरीदी शराब , फिर हो गया यह कांड

उत्तराखंड , 19/09/2024 9:29:33 AM
Anil Tamboli
ग्राहक बनकर कलेक्टर पँहुचे शराब दुकान , कतार में खड़े होकर खरीदी शराब , फिर हो गया यह कांड
देहरादून 19 सितंबर 2024 - उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लंबे समय से शराब की दुकानों में ओवर रेट की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद बुधवार रात कलेक्टर  सविन बंसल ने ओल्ड मसूरी रोड और राजपुर रोड मार्केट स्थित शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कलेक्टर खुद ही गाड़ी चलाकर वाइन शॉप पहुंचे और ग्राहक बनकर शराब खरीदी। सेल्समैन को इस बात का जरा भी इल्म न हुआ कि वह कलेक्टर को ओवर रेट शराब बेच रहा है. जानकारी मिलते ही वहां हड़कंप मच गया. दुकान का 50 हजार रुपये का चालान किया गया है।

कलेक्टर सविन बंसल ने बुधवार रात वाइन शॉप पहुंच खुद भीड़ में खड़े होकर शराब की बोतल खरीदी. सेल्समैन ने कलेक्टर को निर्धारित दामों से अधिक दरों पर शराब की बोतल बेच दी. सेल्समैन ने 660 रुपये की बोतल के लिए 680 रुपये वसूले. जिसके बाद दुकान पर कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये का चालान किया गया।

देहरादून के कलेक्टर का पद संभालने के बाद से ही IAS सविन बंसल अपनी कार्यशैली के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में वह राजधानी के एक सरकारी अस्पताल में पहचान छिपाकर व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंच गए. अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अम्बार देख उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सविन बंसल दो दिन पहले देहरादून में ट्रैफिक की बढ़ती समस्या का जायजा लेने के लिए दून की सड़कों पर एक अलग अंदाज में नजर आए थे. इस दौरान वह बुलेट बाइक चलाते दिखे और SSP अजय सिंह उनके पीछे बैठे थे।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH