छत्तीसगढ़ - गणेश विसर्जन के दौरान पथराव , गांव में तनाव का माहौल , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

बलरामपुर , 18/09/2024 6:45:35 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गणेश विसर्जन के दौरान पथराव , गांव में तनाव का माहौल , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
बलरामपुर 18 सितंबर 2024 - बलरामपुर जिले के आरा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई, जिसमें में एक 15 वर्षीय लड़की को गंभीर चोट आई है. घटना के बाद से गांव में तनाव फैल गया. पुलिस ने हालात को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरा गांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. वहीं पत्थरबाजी के दौरान शीला यादव नामक युवती के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है. घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण बारियों पुलिस चौकी पहुंच गए. मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है और घटना की जांच कर रही है।

माहौल को शांत रखने के लिए राजपुर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली बारियों चौकी की पुलिस ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और शांति बहाल करने के प्रयास कर रहा है. ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी गुस्सा है, वहीं समिति के सदस्यों ने इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

मामले राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें हशीब, इमाम, इत्तख़ाब, इस्लाम का नाम शामिल है. फिलहाल उक्त क्षेत्र में सामान्य स्थिति है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH