छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखना युवक को पड़ा भारी , मिली खौफनाक मौत

कोरबा , 17-09-2024 9:48:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखना युवक को पड़ा भारी , मिली खौफनाक मौत
कोरबा 17 सितंबर 2024 - बालको थाना क्षेत्र के भदरा पारा में CSEB राखड़ डैम के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी. मृतक की पहचान 35 वर्षीय भुनेश्वर जायसवाल के रूप में हुई. अंधे कत्ल की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि भुनेश्वर और उसके दोस्त सतीश को घटना के दिन एक साथ देखा गया था. इसी आधार पर पुलिस ने मृतक दोस्त सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ. पुलिस के अनुसार भुनेश्वर और सतीश लंबे समय से दोस्त थे. लेकिन भुनेश्वर का सतीश की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. जिसे लेकर सतीश काफी परेशान था।

शनिवार को सतीश और भुनेश्वर राखड़ डैम के पास शराब पीने गए थे. शराब के नशे में सतीश ने भुनेश्वर से कहा कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई. इतने में भुनेश्वर ने चाकू निकाला तो सतीश ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया और गुस्से में आकर भुनेश्वर पर कई वार कर दिए. भुनेश्वर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आरोपी सतीश ने लाश झाड़ियों में छिपा दी।

बालको के थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने बताया कि देर रात को भुनेश्वर जायसवाल को परिजनों ने उसके गुम हो जाने की शिकायत की थी. जिसके बाद जांच शुरू की गई. तब उसके दोस्त सतीश पर शक हुआ. जांच करने पर मृतक के दोस्त सतीश से पूछताछ की गई जिसमें हत्या करना स्वीकार किया. इस वारदात का कारण अवैध संबंध है. जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH