छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजेश ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 05 करोड़ की लूट , कट्टे की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

बलरामपुर , 11/09/2024 2:02:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजेश ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 05 करोड़ की लूट , कट्टे की नोक पर दिया वारदात को अंजाम
बलरामपुर 11 सितंबर 2024 - इस वक्त बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े 05 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुसे और मालिक पर कट्टे की बट से हमला किया फिर 5 करोड़ कीमत की किलो सोना थैले में भर लिया फिर संचालक राजेश सोनी और कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर बाइक पर फरार हो गए। 

जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दोपहर 1.50 बजे बाइक में सवार होकर तीन युवक पहुंचे थे। दुकान अंदर घुसकर उन्होंने कट्टा निकाल लिया और संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में लिया था। बदमाशों ने कट्टे की बट से राजेश सोनी पर हमला किया और दुकान सहित लॉकर मे रखे सोने के जेवरात निकलवाए। इसके बाद सभी जेवरात को बैग में डालकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। 

लुटेरों ने पास ही एक मोची की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। 15 मिनट के अंदर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों के भागने के बाद संचालक और कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम झारखंड की ओर भी भेजी गई है। अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है  पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH