छत्तीसगढ़ - इन तीन फरार आरोपियों पर पुलिस ने किया 10-10 हजार का इनाम घोषित , जाने क्या है मामला

दुर्ग , 08/09/2024 2:36:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इन तीन फरार आरोपियों पर पुलिस ने किया 10-10 हजार का इनाम घोषित , जाने क्या है मामला
दुर्ग 07 सितंबर 2024 - भिलाई के खूबचंद बघेल महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। घटना 19 जुलाई 2024 की है, जब 57 वर्षीय प्रोफेसर पर ग्रीन वेली, भिलाई-3 में हमला हुआ। रास्ता रोककर हमलावरों ने लाठी-डंडों से प्रोफेसर को बुरी तरह पीटा, जिससे उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई है। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है।

दुर्ग पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला ने 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने इन आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है और उनकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है|

पुलिस के मुताबिक, हमला एक सोची- समझी साजिश के तहत किया गया था, जिसमें चरोदा निगम के ठेकेदार की संलिप्तता पाई गई है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि प्रोफेसर पर हमला कराने के पीछे भिलाई- चरोदा निगम के ठेकेदार प्रोबीर कुमार शर्मा का हाथ था। पुलिस ने तीन फरार आरोपियों प्रोबीर शर्मा , शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार के पोस्टर भिलाई के विभिन्न इलाकों में चिपका दिए हैं। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से 19 अगस्त को मध्यप्रदेश के रीवा से तीन आरोपियों प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय , अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के बयान से इस षड्यंत्र की पूरी योजना का खुलासा हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH