सावधान - अब सायबर ठगों के निशाने पर है कॉलेज की छात्राएं , सायबर ठग ऐसे बना रहे है छात्राओं को शिकार

मध्य प्रदेश , 05/09/2024 8:26:52 PM
Anil Tamboli
सावधान - अब सायबर ठगों के निशाने पर है कॉलेज की छात्राएं , सायबर ठग ऐसे बना रहे है छात्राओं को शिकार
जबलपुर 06 सितंबर 2024 - जबलपुर जिले के एक महाविद्यालय की छात्राओं को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर छात्राओं से हजारों रुपये ऐठें हैं।

एक छात्रा ने बताया कि उसके मोबाइल पर पहले तो कुछ अश्लील वीडियो आए। इसके बाद उसे वाट्सएप कॉल आया। बात करने वाले ने खुद को एक थाने का सब इंस्पेक्टर विक्रम गोस्वामी बताया। कथित सब इंस्पेक्टर ने छात्रा को धमकाया कि उसके मोबाइल से दूसरे नंबरों पर अश्लील वीडियो भेजे गए हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अगर, वह वीडियो डिलीट करवाना चाहती है, तो 1500 रुपये तत्काल ट्रांसफर करे। यह सुनकर छात्रा काफी दहशत में आ गई लेकिन उसने रुपये ट्रांसफर नहीं किए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की छात्रा इकाई की प्रमुख आंचल मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय की 70 से ज्यादा छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजकर धमकाया जा चुका है। मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा. संध्या चौबे ने बताया कि दो छात्राओं ने शिकायत की है। इस आधार पर साइबर क्राइम से शिकायत की गई है। दो-तीन दिन पहले ही छात्राओं को ये वीडियो भेजे गए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन दिन पहले एक छात्रा के फोन पर अश्लील वीडियो आए थे। उसके थोड़ी देर बाद फोन कॉल आया। आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उसने छात्रा से कहा कि वह उसके परिजन को यह अश्लील वीडियो भेजकर बताएगा कि वह ऐसे गंदे वीडियो देखती है। 

छात्रा ने जब बातचीत करने से मना किया, तो उसने धमका कर कहा कि वह उसके दिए गए नंबर पर तीन हजार रुपये डाले, नहीं तो वह उसकी तस्वीर, मोबाइल नंबर सहित दूसरी जानकारियां परजिन को भेज देगा। छात्रा बहुत ज्यादा डर गई थी, इसलिए उसने 1500 रुपये भेज दिए। शिकायत के बाद साइबर टीम को जांच में लगा दिया गया है जल्द ही ब्लैकमेलर को पकड़ लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH