21 अगस्त को क्यो किया जा रहा है भारत बंद , बंद के दौरान किन दुकानों को मिलेगी छूट , पढ़े पूरी जानकारी एक क्लिक पर

नई दिल्ली , 20/08/2024 8:14:49 PM
Anil Tamboli
21 अगस्त को क्यो किया जा रहा है भारत बंद , बंद के दौरान किन दुकानों को मिलेगी छूट , पढ़े पूरी जानकारी एक क्लिक पर
नई दिल्ली 21 अगस्त 2024 - सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को बसपा सहित कई पार्टियों ने आरक्षण पर हमला बताया है। फैसले के खिलाफ कई संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किया है। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कौन सा फैसला दिया कि दलित संगठन इतने नाराज हो गए? दलित संगठन की मांगे क्या हैं? सबसे अहम सवाल कि भारत बंद के दौरान क्या खुलेगा व क्या बंद रहेगा?

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सभी SC/ST जातियां और जनजातियों को एक समान नहीं माना जा सकता है। इनमें कुछ बहुत ही दयनीय स्थिति में हैं। सीवर की सफाई और बुनकर काम करने वाला एससी समाज बाकियों की तुलना में बहुत पिछड़ा है। इनके उत्थान की आवश्यकता है। ऐसे में राज्य सरकार SC/ST आरक्षण का वर्गीकरण कर सकती है, जिससे इनको एक अलग कोटा दिया जा सकता है। यह संविधान के आर्टिकल-341 का उल्लंघन नहीं करता है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को हिदायत देते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर सकते हैं। उनको दो शर्तों को मानना पड़ेगा।

01- SC के भीतर किसी एक जाति का 100 फीसदी कोटा नहीं हो सकता है।

02- SC में शामिल किसी एक जाति का कोटा तय करने के लिए आपके पास उनकी हिस्सेदारी का एक पुख्ता डाटा हो।

सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं, जिसमें कहा गया था कि SC और ST के आरक्षण का फायदा कुछ ही जातियों ने उठाया है। कई जातियां आज भी बहुत पिछड़ी हुई हैं। उनको मुख्यधारा में लेकर आना होगा, इसलिए कोटे में कोटा का होना बहुत ही जरूरी है।

इन पार्टियों का भारत को बंद को समर्थन

देशभर के दलित संगठनों ने एलान किया है कि 21 अगस्त को भारत बंद रहेगा। इसमें बसपा सुप्रीमो , भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद , भारत आदिवासी पार्टी मोहन लात रोत ने भारत बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस सहित कई पार्टी भी इसमें कूद गई हैं।

भारत बंद के दौरान क्‍या बंद रहेगा??

भारत बंद को लेकर राज्य सरकारों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जनता की सुरक्षा प्रशासन के लिए चिंता का विषय है, अधिकारी इसको लेकर कदम उठा रहे हैं।

भारत बंद सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को प्रभावित कर सकता है।

निजी दफ्तरों को भी बंद किया जा सकता है।
ये सेवाएं जारी रहेंगी

भारत बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। अस्पताल, एंबुलेंस, बैंक दफ्तर व सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH