पूर्व मुख्यमंत्री का निधन , निजी निवास में ली अंतिम सांस , सियासी गलियारों में शोक की लहर

देश , 08/08/2024 9:53:38 AM
Anil Tamboli
पूर्व मुख्यमंत्री का निधन , निजी निवास में ली अंतिम सांस , सियासी गलियारों में शोक की लहर
कोलकाता 08 अगस्त 2024 - पश्चिम बंगाल से एक दुखद खबर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 8.20 बजे बुद्धदेव भट्टाचार्य अपने ​निवास पर ही अंतिम सांस ली। जिसके बाद पश्चिम बंगाल की सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें काफी समय से COPD (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और बुढ़ापे से जुड़ी अन्य बीमारियों वाले वार्ड में रखा गया था। जिसके बाद आज गुरुवार को 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 

बता दें कि बंगाल में वाम मोर्चा के 34 वर्षों के शासन के दौरान, भट्टाचार्य सीपीएम के दूसरे और अंतिम मुख्यमंत्री थे, जो वर्ष 2000 से 2011 तक लगातार 11 वर्षों तक पद पर रहे। भट्टाचार्य अपने स्वास्थ्य के कारण पिछले कुछ वर्षों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे। उन्होंने 2015 में सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति से इस्तीफा दे दिया था और 2018 में राज्य सचिवालय की सदस्यता छोड़ दी थी। 

बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत पिछले साल 29 जुलाई को खराब हुई थी। तब वह 9 अगस्त तक अस्पताल में रहे थे। उनका निमोनिया का इलाज चल रहा था। तब उन्हें अन्य और बीमारियां डायग्नॉस हुई थीं। तब उन्हें कलकत्ता के अलीपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोलकाता में एक मार्च 1944 को जन्में बुद्धदेव भट्टाचार्य कोलकाता के प्रतिष्ठित प्रेसीडेंसी कॉलेज से बंगाली साहित्य की पढ़ाई की थी और बंगाली (ऑनर्स) में बीए की डिग्री ली थी। वह बाद में CPI (एम) से जुड़ गए थे। उन्हें CPI की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव बनाया गया थे, जिसका बाद में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया में विलय हो गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH